जौनपुर : जिला बदर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : जिला बदर को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर अधिनियम में निरुद्ध जिला बदर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जहां से न्यायालय ने जेल भेजा।बडा़गांव निवासी शेरू कुरैशी उर्फ जैनुद्दीन पुत्र बेचू कुरैशी पर स्थानीय कोतवाली व सरपतहां थाने पर गोवध निवारण, पशु क्रूरता अधिनियम, जान से मारने का प्रयास आदि गम्भीर धाराओं में पांच मुकदमा पंजीकृत है।
जिस पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दिया। जो घर में ही मौजूद रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : संस्कार भारती ने धूमधाम से आयोजित किया कान्हा महोत्सव
Next articleजौनपुर : पीयू में सख्त निगरानी में हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?