जौनपुर : जेसीआई जौनपुर ने मां सरस्वती का पूजन कर मनाया बसंत उत्सव
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जेसीआई जौनपुर द्वारा बसंत पंचमी का कार्यक्रम नगर में स्थित मैहर देवी मंदिर में मां सरस्वती का पूजन कर संस्था अध्यक्ष डॉ संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में मनाया गया। इस कार्यक्रम में जेसीआई के सभी सद्स्यो ने सपरिवार कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बसन्त पंचमी के पर्व को मनाया।



















