जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने आयोजित किया लीडरशिप पर प्रशिक्षण सत्र
# शोले फिल्म के दृश्यों से जेसी सदस्यों ने सीखी नेतृत्व कला
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कस्बे में सोमवार रात सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से लीडरशिप विषय पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कोलकाता से आई मंडल प्रशिक्षक आशना सैनी ने जेसी सदस्यों को शोले फिल्म के दृश्यों के जरिए नेतृत्व कला की बारीकियां, उनके महत्व और ध्यान रखने वाली बातों के बारे में रचनात्मक तरीके से समझाया।

अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि जेसीआई प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं का व्यक्तित्व विकास करती है। इसी कड़ी में सोमवार रात ज्योत्सना पैलेस में लीडरशिप विषय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कोलकाता से आई मंडल प्रशिक्षक आशना सैनी ने शोले फिल्म के दृश्यों के उदाहरणों के जरिए बड़े रचनात्मक तरीके से जेसी साथियों को नेतृत्व कला की बारीकियां सिखाईं। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गांधी ने कहा कि नेतृत्व क्षमता को निखारने का यह प्रयास जेसी सदस्यों के लिए प्रेरक रहा। संचालन दीपा सेठ ने किया जबकि निर्भय जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


















