जौनपुर : जेसीबी से कराए जा रहे काम को बीडीओ ने रुकवाया

जौनपुर : जेसीबी से कराए जा रहे काम को बीडीओ ने रुकवाया

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के एक गांव में मनरेगा का कार्य मजदूरों से कराए जाने के बजाय जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। शिकायत मिलने पर बीडीओ ने काम को रोक दिया। गांवों में इस तरह के काम धड़ल्ले से जेसीबी द्वारा कराए जा रहे हैं। ब्लाक के अधिकारी जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कहकर मूक दर्शक बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शाहगंज सोंधी ब्लाक के चकमारुफपुर गांव का प्रकाश में आया है।

इस गांव में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से नाले और तालाब की सफाई करने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों से काम कराने के बजाय जेसीबी से काम कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सोंधी के बीडीओ से की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के नाम पर नाले और तालाब की मिट्टी निकाल कर जरूरतमंदों को बेची जा रही है। ग्रामीणों ने मिट्टी का अवैध खनन करने की शिकायत पुलिस से भी की लेकिन पुलिस ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

कुछ दिन पहले अवैध रूप से मिट्टी खनन की खबर मीडिया में चलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज कर दिया था। मजदूरों से काम कराने के बजाय जेसीबी से कराए जाने की शिकायत बीडीओ नंदलाल कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि काम रोकवा कर जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Next articleआजमगढ़ : जानलेवा हमला करने के आरोपी को 30 हजार जुर्माना के साथ उम्रकैद की सजा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?