जौनपुर : ज्ञाना इन्टरनेशनल प्ले स्कूल में मनाया गया फल दिवस
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कस्बे के ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में को फल दिवस धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने फलों के स्वाद का टेस्ट लिया और फलों के बारे में जानकारी हासिल की साथी ही खेल भी खेला।
इस संबंध में प्रधानाचार्य डॉ अनामिका मिश्रा ने बताया कि हमारा फल दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों में फलों के प्रति जागरूकता पैदा करना साथ ही रुचि पैदा करना फलों को खा कर अपने सेहत को स्वस्थ रखें साथ ही उन्हें फलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सके। निदेशक दिवाकर मिश्रा ने छात्रों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की साथ में उन्हें नियमित फल खाने के लिए प्रेरित भी किया।
कार्यक्रम में दीपक सिंह, सिमरन अग्रहरि, रागिनी यादव, प्रतिमा जायसवाल और माया समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।