जौनपुर : झंडारोहण के साथ गुंजायमान हुआ जन गण मन

जौनपुर : झंडारोहण के साथ गुंजायमान हुआ जन गण मन

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
             क्षेत्र के गोड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र सब स्टेशन पर 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवर अभियंता अरविंद पटेल के द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें एक ऐसा भारत बनाना है जिसको फिर कभी कोई गुलाम न बना पाए हमें जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर एक नए भारत का निर्माण करना है वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने देश और संविधान के प्रति अपनी आस्था जताई और भारत माता के जयकारे लगाए। इस मौके पर एसएसओ शैलेंद्र यादव, एसएसओ विकास यादव, रविंद्र चौहान, अतुल चौहान, अमित कुमार, लालवंश यादव, मनोज सिंह, देवेंद्र तिवारी, विवेक सिंह, सत्येंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : गणतंत्र दिवस पर छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Next articleजौनपुर : गोड़िला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?