जौनपुर : टीडी कॉलेज में परीक्षा के दौरान चला सघन तलाशी अभियान

जौनपुर : टीडी कॉलेज में परीक्षा के दौरान चला सघन तलाशी अभियान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            टीडी पीजी कॉलेज में प्रथम पाली की परीक्षा में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह और आन्तरिक उड़ान दस्ता के सदस्यों परीक्षार्थियों की तलाशी ली। परीक्षा के दौरान ड्रेस कोड ना फॉलो करने वाले परीक्षार्थियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि उन्हें आगे से ड्रेस में ही परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।

प्राचार्य प्रो आलोक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार का मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं लाना है पेन और परीक्षा प्रवेश पत्र रखने के लिए ट्रांसपेरेंट पाउच ही अनुमति है रंग-बिरंगे पाउच प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार को परीक्षा शुरू होने से पहले दर्जनों की संख्या में फोन जमा कराए गए। तलाशी के दौरान डॉ राजीव रतन सिंह, डॉ रीता सिंह, डॉ हिमांशु सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ जितेश सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को सुरेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : वांछित को पकड़ने गई एसटीएफ को बदमाश समझ ग्रामीणों ने घेरा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?