जौनपुर : ट्रेनों के ठहराव को लेकर केराकत रेलवे संघर्ष समिति का आमरण अनशन शुरू
# बाजार वासियों समेत कई संगठनों ने दिया अनशन को समर्थन
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
केराकत रेलवे संघर्ष समिति गुरुवार की सुबह भारी संख्या में एकत्रित होकर नरहन रामलीला मैदान से पैदल मार्च कर केराकत स्टेशन पर पहुंच आमरण अनशन प्रारम्भ किया। आमरण अनशन में बाजार वासी समेत विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। आमरण अनशन स्थल पर पहुंच केराकत रेलवे संघर्ष समिति अध्यक्ष मनोज कमलापुरी ने बताया कि हम लोगो ने अनेकों बार पत्रक के माध्यम से केराकत स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई किंतु केराकत वासियों की मांग को नजरंदाज किया गया। हम लोगो की मांग थी कि अगर एक महीने के अंदर नौ ट्रेनों के ठहराव की मांग पूरी नहीं की गई तो 22 सितंबर को स्टेशन पर आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। मगर हर बार की तरह इस बार भी हम लोगो को रेलवे द्वारा ठगा गया और हमारी बातो को नजरंदाज किया गया जिसको लेकर हम सभी क्षेत्रवासियों के साथ यहां पर आमरण अनशन कर रहे हैं और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक यह आमरण अनशन चलता रहेगा।


















