जौनपुर : ट्रेन के सामने बाइक छोड़कर फरार वृद्ध को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : ट्रेन के सामने बाइक छोड़कर फरार वृद्ध को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                आजाद नहर के समीप सप्ताहभर पूर्व बाइक सवार वृद्ध रेलवे ट्रैक को पार करते समय सामने से आ रही ट्रेन को देखकर रेलवे ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया था। ट्रेन चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया। चालक द्वारा दी गई कंट्रोल की सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया। गुरुवार को आरपीएफ ने आरोपी बाइक चालक वृद्ध को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सप्ताह पूर्व अमृतसर से चलकर टाटा जा रही अमृतसर टाटा एक्सप्रेस ट्रेन आजाद नहर के समीप पोल संख्या 855/20 के पास से गुजरने के दौरान रेलवे ट्रैक को पार कर रहा बाइक सवार ट्रेन को आते देख रेलवे ट्रैक पर बाइक छोड़कर फरार हो गया था। ट्रेन की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ ने मुकदमा पंजिकृत कर आरोपी की तलाश में जुटी रही। गुरुवार को आरपीएफ ने जौनपुर शहर के बलुआघाट निवासी मोहम्मद शाहिद (64) पुत्र स्व. नवाब हसन को घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : जमीनी विवाद में सगे भाई ने भाई पर ताना तमंचा
Next articleसुल्तानपुर : संग्रहालय में 23 को होगी आजादी गीत प्रतियोगिता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?