जौनपुर : ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुँची वृद्धा की मालगाड़ी ट्रेन से कटकर मौत

जौनपुर : ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुँची वृद्धा की मालगाड़ी ट्रेन से कटकर मौत

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   बक्शा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पकड़ने पहुँची 65 वर्षीय महिला की मालगाड़ी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुँची थाने एवं जीआरपी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव की महिला कमला देवी पत्नी भगवान सिंह घर से अपने मायके सरैया जौनपुर जाने के लिए सुबह बक्शा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पकड़ने पहुँची थी। ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे लाइन पार करते समय दूसरी पटरी पर अचानक पहुँची मालगाड़ी की चपेट में आ गई जिससें उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुँच गए।
Previous articleजौनपुर : चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : इंटरनेशनल रिसर्च अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजे गए डॉ. दीपक मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?