जौनपुर : डांडिया नाइट “ढोलिडा” का हुआ भव्य आयोजन

जौनपुर : डांडिया नाइट “ढोलिडा” का हुआ भव्य आयोजन

# खूब थिरके जेसीआई शाहगंज सिटी के परिजन

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
                    नगर के ज्योत्सना मैरेज लॉन में गुरुवार रात भव्य डांडिया नाइट “ढोलिडा” का आयोजन किया गया। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी के इस पारिवारिक आयोजन में सदस्यों और उपस्थित लोगों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान मनोरंजक गेम्स भी आयोजित हुए, जिससे आयोजन का मजा दोगुना हो गया।
अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि डांडिया नाइट “ढोलिडा” की शुरुआत पूर्व अध्यक्षों ने मां भगवती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। आदित्री और अजितेश ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद डांडिया म्यूजिकल थीम पर कई गेम्स आयोजित किए गए जिसमें जेसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। अविषि साहू, ख्याति, रक्षा, काव्या, अमृता जायसवाल, दीपा सेठ आदि ने विशेष नृत्य प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव हिमांशु गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता, दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल, गीता मुन्नी जायसवाल, पूनम जायसवाल, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, दीपक सिंह, सर्वेश अग्रहरि, रंजीत साहू, अनूप सेठ, नैंसी अग्रहरि, कंचन सोनी, उज्ज्वल सेठ, कार्तिक, आदित्य, आर्यन, अश्विनी, श्रद्धा सोनी, संगीता जायसवाल, डॉ अनामिका मिश्रा, डॉ सुधाकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Previous articleवाराणसी : पेट्रोल पंप कर्मियों की दिलेरी से पंप मालिक का अपहरण हुआ असफल
Next articleजौनपुर : समय का सदुपयोग करें विद्यार्थी, बाद में नहीं होगा पछतावा- प्रो. दुर्ग विजय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?