जौनपुर : डाककर्मियों का दूसरे दिन भी डाकघर पर प्रदर्शन जारी
# चौदह सूत्री मांग को लेकर रहे लामबद्ध, किया कार्य बहिष्कार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
अपनी चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ ने मंगलवार को स्थानीय डाक घर के सामने धरना प्रदर्शन किया तो वहीं डाक कर्मचारी दो दिन के लिए हड़ताल पर हैं। उनके हड़ताल से पूरी डाक वितरण व्यवस्था ठप हो गयी है।अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ मंडलीय सचिव चंद्रकांत सिंह के नेतृत्व में डाक कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर डाकघर के सामने धरने पर बैठ गए।



















