जौनपुर : डीएम ने किया कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार की देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 टीकाकरण कार्य की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 20 जनवरी तक सेकंड डोज में 75% लक्ष्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण कराया जा रहा है जिसमें जल्द जल्द शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

















