जौनपुर : डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

जौनपुर : डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा- तफरी मच गयी। लगभग 12:30 बजे डीएम की गाड़ी परिसर में खड़ी होते ही चिकित्सक सहित कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी। वह सीधे ओपीडी में मरीजों का परीक्षण कर रहे अधीक्षक डॉ संजय दुबे के कक्ष में पहुंच गये। उन्होंने मरीजों की पर्ची को देखा।पर्ची में बाहर की दवा चिकित्सक द्वारा नहीं लिखी गयी थी। जिस पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी सेन्टर, उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने वार्ड में पहुंचकर भर्ती मरीजों से सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं के विषय में पूछताछ किया। भर्ती मरीजों ने बताया कि यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वह कोरोना वार्ड, प्रसव कक्ष, एक्सरे कक्ष, आक्सीजन प्लांट सहित विभिन्न पटलों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद परिसर की साफ-सफाई को देखा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश मौर्या से उन्होंने परिवार कल्याण, आशा एवं एएनएम के क्रिया कलापों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उनके समुचित इलाज को लेकर जिलाधिकारी संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर डॉ संजय दुबे, डॉ गौरव सिंह, डॉ रिचा दुबे, डॉ कोविदेन्द्र तिवारी, डॉ कुमार गौरव सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल
Next articleजौनपुर : नाबालिग युवक ने किया बच्चे से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?