जौनपुर : डीएम, सीडीओ और डीसी मनरेगा ने परखी गुणवत्ता
# तालाब की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटवाने का एसडीएम को दिया आदेश
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला और डीसी मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सोमवार को क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में मनरेगा से निर्माणाधीन खेल के मैदान, चेकडैम और तालाबों के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत मिलने पर भड़के डीएम ने एसडीएम शाहगंज को तत्काल अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। उनके जाते ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंच पैमाइस शुरू कर दिए है। जांच में सभी काम संतोषजनक पाये गये।




















