जौनपुर : डॉ राजेश कुमार सिंह पीयू कला संकाय के डीन नियुक्त, लगा बधाईयों का तांता
# राष्ट्रीय पी.जी कॉलेज जमुहाई में सैन्य विज्ञान विभाग में हैं विभागाध्यक्ष
खुटहन।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कला संकाय के डीन नियुक्त होने के बाद राष्ट्रीय पी.जी कॉलेज जमुहाई जौनपुर में डॉ राजेश कुमार सिंह को महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। डॉ राजेश कुमार सिंह वर्तमान में महाविद्यालय में सैन्य विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष है।प्राचार्य डॉ मिथिलेश पांडेय ने डॉ राजेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेट करते हुए सम्मानित किया एवं अपनी एक स्वरचित कविता “स्वप्न सुमन” के माध्य्म से डॉ राजेश कुमार सिंह के व्यक्तित्व के विषय में प्रकाश डाला।



















