जौनपुर : तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर : तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
               राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।रविवार दोपहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक महाविद्यालय के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है।

सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। जिसके पास से तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सावंत उर्फ गुड्डू पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी अर्गूपुर खुर्द थाना शाहगंज बताया।
Previous articleजौनपुर : फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह- राकेश त्रिवेदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?