जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह- राकेश त्रिवेदी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अंतर्गत सम्पर्क किया। उन्होंने रोली तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया, मिस्ड कॉल के माध्यम से सदस्यता दिलाई।

नगर उत्तरी मंडल के ओलन्दगंज सेक्टर के बूथ संख्या 429 के अध्यक्ष शुभम निषाद के अध्यक्षता में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाजपा राकेश त्रिवेदी ने अभियान के तहत रामजतन निषाद, राम प्रसाद निषाद, राजकुमारी देवी, कमला देवी, लोकेश कुमार निषाद, अंजली निषाद अन्य लाभाथियों से मुलाकात की और उन लाभार्थियों से बात की जब उन्होंने पूछा कि आप लोग किसको वोट करेंगे तो सारे लाभार्थी एक स्वर में कहा कि जो आवास, शौचालय, उज्ज्वला गैस और कोरोना महामारी से लेकर आज तक जो फ्री में अनाज दे रहे है उनको ही वोट देकर योगी जी के हाथों को मजबूत करेंगे।

लाभार्थी सम्पर्क अभियान के दौरान पत्रकार द्वारा पूछे सवाल पर राकेश त्रिवेदी ने कहा कि जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है, सभी का बिना भेदभाव विकास किया गया है। सबके साथ से सभी का विकास के रास्ते पर चलते हुए सबके प्रयास से सबका विश्वास हासिल करने की ओर हम अग्रसर है। पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है, अयोध्या का उसकी गरिमा और महिमा के अनुसार विकास हो रहा है, अयोध्या विश्व स्तर की पर्यटन नगरी के बन रही है, प्रदेश सरकार बनने के बाद माफिया राज तथा भ्रष्ट्राचार पर अंकुश लगाया गया है।

















