जौनपुर : “तहलका 24×7” की खबर का हुआ असर

जौनपुर : “तहलका 24×7” की खबर का हुआ असर

# सपने दिखा कर धन उगाही करने वाली कथित कम्पनी की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

# खबर छपने के बाद आईजी रेंज वाराणसी ने लिया मामले का संज्ञान

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             भारत में तेज़ी से बढ़ रहे बेरोजगारी की आलम अब यह होता जा रहा है कि रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को एक सुनियोजित तरीके से फर्जी कम्पनियां मुंगेरीलाल के सपने दिखाकर उनका आर्थिक और सामाजिक शोषण शुरू कर दिया है। क्षेत्र में संचालित कथित कम्पनी की कारगुजारियों की खबर छपी, जिसका संज्ञान उच्चाधिकारियों ने लिया तो स्थानीय स्तर के जिम्मेदारों की तन्द्रा भंग हुई। बुधवार को पुलिस कार्यालय पर पहुंचकर कंपनी की गतिविधियों की जांच शुरू की।

क्षेत्र में सैकड़ों बेरोजगार युवा नौकरी के नाम पर फर्जी कम्पनी के झांसे का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को एक पीड़िता ने कथित कंपनी पर शोषण किए जाने का आरोप लगाया। जिसपर गम्भीरता से समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद आईजी रेंज ने मामले को संज्ञान लिया। महीनों से अनजान बनी स्थानीय पुलिस की तन्द्रा भंग हुई और बुधवार को कम्पनी कार्यालय धमक पड़ी। पुलिस ने कम्पनी के कथित संचालकों के नाम, पाते कि विस्तृत जानकारी लेने के अलावा उसके जरूरी कागजात खंगालने में जुटी रही। सूत्रों की मानें तो संचालकों ने पुलिस को कोई कागजात उपलब्ध नहीं करा सके। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मामले में कुछ भी बताने से कतराते रहे।

बता दें कि सोंधी ब्लॉक स्थित इण्डेन गैंस एजेंसी के समीप कथित कम्पनी ने एक कमरे में अपना दफ्तर खोल बेरोजगारों को आर्थिक शोषण का शिकार बना रही थी। कम्पनी के लोग आसपास के क्षेत्रों में बेरोजगारों को लाखों रुपये प्रति माह कमाने का सपना दिखाकर अपने चंगुल में फंसाते और शोषण करते हैं। जिसका शिकार हुई शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सहावै गांव निवासी नीतू पुत्री राम अचल ने आरोप लगाते हुए स्थानीय पत्रकारों को बताया की फॉर्म भराने के नाम पांच हज़ार रुपया लिया गया। उसके बाद आज तक नौकरी नहीं मिली। पैसा वापिस करने की बात की तो 18 हज़ार रुपये फिर से देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में दर्जनों लोगों को कथित फर्जी कम्पनी ने लोगों का झांसा देकर रुपये ऐंठ रही है। इसके शिकार हो चुके लोग फर्जी कम्पनी दफ्तर का पैसा वापिस पाने के लिए चक्कर काट रहे है।
Previous articleजौनपुर : पत्रकारों ने किया शोकसभा का आयोजन
Next articleजौनपुर : सहायक आचार्य पद के चयन हेतु लिखित परीक्षा 25 को
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?