केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 नगर में बढ़ चुके चौतरफा अतिक्रमण से हर कोई परेशान था। स्थिति यह थी कि सड़क पर चलना दूभर था। कई दुकानदारों और ठेले खोमचे वालो ने फुटपाथ से लेकर सड़क तक अपना कब्जा जमा लिया था।
मंगलवार को उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया के नेतृत्व में केराकत कोतवाली से कस्बा, नरहन, सरायवीरू तक सड़क के दोनो तरफ अतिक्रमण कर चुके दुकानदारों व ठेले खोमचे वालों से अतिक्रमण खाली कराया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। तहसील प्रशासन की अचानक कार्यवाही देख कुछ समय के लिए बाजार वासियों समेत कस्बों में हलचल मची रही।
साथ ही अतिक्रमण किए पकड़े गए दुकानदारों में राज सोनकर, सुमित गुप्ता, संजय यादव, विकास सोनकर निशांत गुप्ता व वीरेंद्र सोनकर आदि लोगो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की गई। इस अवसर पर सीओ लाइन जौनपुर चोप सिंह, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।