जौनपुर : ताला तोड़कर चोरों ने पार किया साढ़े चार लाख का सामान
# अप्रैल महीने में घर में पड़ी है शादी, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़
चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 थाना अंतर्गत मढ़ी गांव में बीती रात चोरों ने शादी के घर में लाखो के माल समेत डेढ़ लाख नगद लेकर चंपत हो गए। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचित किया पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
गौरतलब हो कि पवन कुमार यादव पुत्र साहब लाल यादव अपने परिवार के साथ रोज की भांति खाना खा कर सो गए। आधी रात बीत जाने के बाद चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, दो झुमका, एक मांगटीका, नाथिया, झाला, सोने की अंगूठी, कान की छोटी बाली, एक जोड़ी चूड़ी, कंगन, सोने की चैन, पैजनी, दो करधनी, पायल, तालीपीन, पांच सेट चांदी का मीना जिसकी कुल लागत लगभग तीन लाख की बताई जा रही हैं व घर में रखा नगद डेढ़ लाख रुपए लेकर चोर चंपत हो गए।
परिजनों की सुबह जब नींद खुली तो कमरे का ताला टूटा देख चोरी का अंदेशा हुआ तो आनन फानन में घर के अंदर जा कर देखा तो अलमारी खुली थी व अलमारी में रखा सारा सामान गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई।पीड़ित ने बताया कि इसी अप्रैल माह में शादी पड़ी है।घर में शादी को देखते हुए सामानों की खरीदारी की जा रही थी खरीदारी करने के बाद गहने व सारा सामान समेत नगद डेढ़ लाख रूपये अलमारी में रखा गया था।पीड़ित ने बताया कि 112 नंबर पर फोन किया गया पुलिस मौके पर आई थी जांच कर के चली गई। चंदवक थानाध्यक्ष को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।