जौनपुर : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से युवक घायल
खुटहन। संतलाल सोनी तहलका 24×7 शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर कानामऊ गाँव में बुधवार को चार पहिया वाहन की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। जहाँ गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।कैराडीह गाँव निवासी 45 वर्षीय रामसजीवन यादव सुबह उक्त मार्ग पर टहल रहे थे। तभी शाहगंज की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी से धक्का लग गया। मौके से वाहन लेकर चालक फरार हो गया।