जौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध व्यवसायी की दर्दनाक मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध व्यवसायी की दर्दनाक मौत

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
             केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास ट्रक व साइकिल की भिड़ंत में साइकिल सवार वृद्ध व्यवसायी बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यवसायी की इलाज के दौरान अस्पताल में देर रात्रि मौत हो गयी।
मालूम हो कि शनिवार की सायं थानागद्दी बाजार निवासी पेंट व हार्डवेयर व्यवसायी 75 वर्षीय सरजू प्रसाद गुप्त साइकिल से गाय ख़रीदने पीडारी गांव जा रहे थे।केराकत जलालपुर मार्ग स्थित खर्गसेनपुर ईंट भट्ठे के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आने से सरजू प्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी मिलते ही परिजनों ने उक्त घायल को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। गम्भीर चोट के कारण इलाज के दौरान अस्पताल में घायल व्यसायी ने दम तोड़ दिया। वृद्ध व्यवसायी के निधन से थानागद्दी व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरबल गुप्त के नेतृव में शोक जताया गया और सभी दुकानें बंद कर दी गयी।
Previous articleजौनपुर : मड़हे में लगी आग से भैंस मरी, गाय और पशुपालक झुलसे
Next articleजौनपुर : बाइक से गिरने पर एक युवक की हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?