जौनपुर : त्योहारों को धूमधाम से मनाने से संस्कृति होती है मजबूत- दिनेशकांत 

जौनपुर : त्योहारों को धूमधाम से मनाने से संस्कृति होती है मजबूत- दिनेशकांत

# देव दीपावली पर 11हजार दीपकों से जगमगाया बौलिया घाट

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7
                    त्योहारों को धूमधाम से मनाने से हमारी संस्कृति मजबूत होती है। त्योहारों के माध्यम से नई पीढ़ी परम्परा एंव धर्म की महत्ता जानकर संस्कृति को मजबूत करने में आगे आते हैं उक्त बातें युवा समाजसेवी दिनेशकांत यादव ने कही। वे कस्बे के प्रमुख श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर देव दीपावली के आयोजन पर गंगा आरती के लिए पहुंचे थे। उन्होंने श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया के मंहत धीरज दास के साथ संयुक्त रूप से गंगा आरती की।
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देव दीपावली का वृहद आयोजन किया गया। शहर के अलावा कस्बों के प्रमुख मंदिरों में देव दीपावली पर मंदिरों को दीपकों की रोशनी से जगमगाया। कस्बे के प्रमुख श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया घाट पर 11 हजार दीपकों की दीपमाला बनाई गई। मनोरम रंगोली सजाई गई एंव शाम को धूंआधार आतिशबाजी की गई। शाहगंज नगर के बुढ़वा बाबा मंदिर व संगत जी मंदिर में भी देव दीपावली धूमधाम से मनाया गया।
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर देव दर्शन किए। देव दीपावली कार्यकम में भजन गायक दुर्ग विजय मिश्र मुन्ना व भुवनेश्वर मोदनवाल ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इससे प्रसन्न होकर देवताओं ने दीपावली मनाई थी। उसी दिन से कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाई जाती है। जौनपुर के तमाम मंदिर पर सुबह से साज सज्जा शुरू हो गई थी। बौलिया के शीतला धाम के मुख्य द्वार से लेकर माता रानी के दरबार तक सुंदर रंगोली सजाई गई थी।
सूर्य अस्त होते ही 11 हजार दीपकों की दीपमाला से बौलिया घाट व मंदिर जगमगा उठा। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए, पटाखे छुड़ाए, गंगा आरती में भाग लिया। देव दीपावली कार्यकम के सफल आयोजन में कार्यकम के आयोजक महंत धीरज दास, बीजेपी नेता रुपेश जायसवाल, अनिल मोदनवाल, बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष किशन अग्रहरि, धीरज पाटिल, ईशान राम जायसवाल, विकास चौधरी एंव सुशील सेठ बागी ने महती भूमिका निभाई।
घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग की तरफ से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया। इस मौके पर समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह बंटी, चंदन मोदनवाल, वासु, रवीन्द्र जायसवाल, मनीष अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, मनोज सोनी, विशाल, संजय आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : ग्रामीणांचलों में खेल को और प्रोत्साहित करने की जरूरत- सुनील यादव
Next articleजौनपुर : सरोज सिंह को मिली महिला थाने की कमान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?