तेजीबाज़ार। संदीप गुप्ता तहलका 24×7 नवसृजित थाना तेजीबाजार के थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे का सम्मान समारोह तेजीबाज़ार चौकी पर संभ्रांतजनों द्वारा किया गया। थाने के प्रथम थानाध्यक्ष के रूप में आये अश्विनी कुमार दुबे का क्षेत्र के विशिष्ट लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्यामराज सिंह ने थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे और चौकी प्रभारी अरविंद सिंह को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया वहीं इस मौके पर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने भी अपने थानाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम राज सिंह ने आये हुए सभी के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष/ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष (डिप्लोमा फार्मासिस्ट) उपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अध्यापक जितेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रतन सिंह राजू, भाजपा नेता उमेश चतुर्वेदी, महेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह, एपी सिंह सहित काफी लोग उपस्थित रहे।