जौनपुर : थाना प्रभारी जफराबाद समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दर्ज
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग पीड़िता के अपहरण का एक मामला प्रकाश में आया है। इसमें पहले तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट नहीं लगाया। आरोपी के प्रभाव में पीड़िता की शादी अपहरणकर्ता से करने का दबाव बनाया। पीड़िता के पिता के प्रार्थना पर अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने कोर्ट ने जफराबाद थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकीर्णवाद दर्ज किया।



















