समर कैंप में बच्चों ने सीखा योग, जाना योग का महत्व
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
पश्चिमी कौड़िया स्थित ज्ञाना इंटरनेशन प्ले स्कूल में चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन शनिवार को“योग दिवस”मनाया गया।इस दौरान बच्चों को योग के महत्व और स्वस्थ जीवन में उसकी उपयोगिता की जानकारी दी गई।विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्र ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका डॉ.अनामिका मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए योग दिवस की रुपरेखा प्रस्तुत की तथा बच्चों को योग के लाभ बताए।
समर कैंप में बच्चों ने विभिन्न योगासन कर उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ रागिनी,ज्योति,स्नैना, रिशु, मंजू, रीमा एवं अजय का विशेष योगदान रहा।


















