जौनपुर : दलहन दिवस पर कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित जौनपुर द्वितीय पर गुरुवार को दोपहर एक बजे विश्व दलहन दिवस के अवसर पर किसानों के साथ एक कृषि गोष्ठी का आयोजन हुआ।गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने मनुष्य के पोषण में दालों के महत्व को बताते हुये कहा कि दालों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो अन्य सब्जियों से काफी अधिक है।


















