जौनपुर : दहेज से खरीदा हुआ जीवन लड़की को स्वीकार नहीं- साहिल सेठ

जौनपुर : दहेज से खरीदा हुआ जीवन लड़की को स्वीकार नहीं- साहिल सेठ

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              दहेज लेना और दहेज देना दोनों ही कृत्य कानूनी अपराध है और इस दहेज जैसी ज्वलंत कुरीति के खिलाफ पूरे देश-प्रदेश के लोगो को आवाज उठानी चाहिए और हम सबको मिलकर आम जनमानस को जागरूक करने की आवश्यकता है। जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समाज हित में एक सार्थक सोच व अंगद कदम हैं।सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव व समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है यह बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई खेतासराय के नगर मंत्री साहिल सेठ अपने नगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
छात्र नेता श्री सेठ ने कहा कि सामाजिक संस्था जेब्रा द्वारा चलाया जाने वाला अभियान इस बात का प्रमाण है कि आज जनपद के कई कस्बों और गाँवो में जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट जौनपुर मिलजुलकर सैकड़ों सर्वधर्म कन्याओं के हाथ सामूहिक विवाह के माध्यम से पीले कर रही हैं इससे लोगों में जागरुकता आएगी। नगर मंत्री साहिल सेठ एक सवाल के जवाब में कहा कि अमीर पिता दहेज के दंश को खुशी से झेल लेता है, लेकिन गरीब आदमी के लिए काफी मुश्किल है। दहेज लेने वाले सिर्फ एक बार नहीं मांग करते बल्कि इस कि आग में हर दिन हर रोज ससुराल में जलती है ऐसे में जरूरी है दहेज को ना कह दे जिससे लड़की का सम्मान बना रहे। उन्होंने रविवार 18 दिसंबर को मोहम्मद हसन कॉलेज में होने जा रही सामूहिक विवाह में भारी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष इं. आबिद खान, डॉ मो. राशिद समेत समस्त अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सायकिल सवार अधेड़ घायल
Next articleजौनपुर : सुन्दर पार्क का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?