जौनपुर : दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे पं. कमलापति पाण्डेय

जौनपुर : दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे पं. कमलापति पाण्डेय

# अखण्ड मानस पाठ के बाद मनाई गई 23वीं पुण्यतिथि

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   पंडित कमलापति पाण्डेय सहजता और सरलता के प्रतिमूर्ति थे, वे विद्यालय संचालन में आने वाली दिक्कतों को पहले ही भांप लेते थे और ससमय उसका हल भी निकाल लेते थे। इसीलिये उन्हे दुरदर्शी व्यक्तित्व का धनी कहा जाता रहा है उक्त बातें कालेज श्री कमलापति पाण्डेय इंटर कालेज के प्रबन्धक संजीव कुमार पाण्डेय ने कही। वे कालेज परिसर में आयोजित पंडित जी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।प्रधानाचार्य डा. शंकराचार्य तिवारी ने पंडित जी को महान आत्मा से सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे महापुरूषों की आत्मायें उनके कर्मस्थल में ही विलीन हो जाती हैं।

हमें उन्हे पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए विद्यालय रूपी बगिया को अध्ययन अध्यापन से सींचना चाहिये। इसके पूर्व कालेज परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित अखण्ड मानस पाठ के समापन के पश्चात पंडित जी की प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं की अगली श्रेणी में डा. संदीप पाण्डेय, डॉ रामजी चौरसिया, डॉ शिवकुमार सेठ, रहमुल्ला अंसारी आदि ने पंडित की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शिवशंकर निर्मल ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, मंगलेश, रितेश, सनाउल्लाह अंसारी, गौरीशंकर यादव, श्रीभवन तिवारी, मुस्तकीम अहमद अंसारी, पी राम यादव, पन्नालाल, ज्ञान कुंवर मिश्रा, चंद्र प्रकाश तिवारी, अरुण पाण्डेय, विनय कुमार, चंदन मिश्रा, रीता मौर्य, श्वेता पाण्डेय, सुल्तान फातमा, राजेंद्र प्रसाद, कोमल आदि लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रबन्धक संजीव पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
Previous articleजौनपुर : संसद में पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद ने उठाई आवाज
Next articleहर घर तिरंगा के तहत शिक्षकों ने बनाया मानव श्रृंखला से भारत का मानचित्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?