जौनपुर : दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आई लड़की सहित तीन गिरफ्तार

जौनपुर : दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आई लड़की सहित तीन गिरफ्तार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 रविवार को आयोजित यूपी टेट परीक्षा में पुलिस की सक्रियता से एक महिला सहित तीन लोग दूसरे की जगह परीक्षा देने बिहार से आये थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया है।पकड़े गए आरोपियों में जफराबाद अन्तर्गत राम निरंजन इंटर कालेज कचगांव के प्रवेश गेट पर एक व्यक्ति राजीव कुमार यादव पुत्र बालेश्वर यादव निवासी ललियारी थाना खुदागंज जिला गया, गेट पर ही पुलिस व कालेज कर्मचारी द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है।

पूछताछ में व तलाशी में पता चला कि राजीव यादव जो कि जितेंद्र पाल गंगवार पुत्र मिथलेश कुमार निवासी पंडरी खात्मा भोजीपुरा बरेली की जगह परीक्षा देने आया है। उक्त प्रकरण में थाना जफराबाद पर राजीव यादव व जितेन्द्र पाल गंगवार पर मुकदमा दर्ज किया गया।जबकि जलालपुर अन्तर्गत बयालासी डिग्री कॉलेज में द्वितीय पाली में एक लड़की अन्नू कुमारी पुत्री विनोद दुबे खगौल दानापुर पटना बिहार जो कि अंकिता दुबे पुत्री संतोष दुबे निवासी ग्राम पांडेय पट्टी चक कटूई इमलो थाना जफराबाद के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ी गयी है।इस पर अन्नू कुमारी व अंकिता दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जबकि सरायख्वाजा अन्तर्गत सहदेव ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में प्रथम पाली में अर्नव सिंह पुत्र ब्रह्मदेव सिंह निवासी ईशुपुर थाना सदर हाजीपुर जनपद वैशाली बिहार को एसटीएफ वाराणसी द्वारा महेन्द्र यादव पुत्र बलराम निवासी रंजितपुर थाना लाइनबाजार के स्थान पर परीक्षा देते हुए परीक्षा कक्ष में पकड़ा गया है। अर्नव व महेन्द्र यादव पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

वहीं इस मामले में रविवार शाम जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि आज टीईटी परीक्षा के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से 3 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के उपरांत सभी दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने आए थे जिसमें एक जलालपुर एक सराय ख्वाजा जबकि एक जफराबाद थाना क्षेत्र के चेकिंग के दौरन पकड़ा गया है सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन
Next articleपरीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को जिम्मेदारों ने लौटाया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?