जौनपुर : “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा पहुंची शाहगंज

जौनपुर : “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा पहुंची शाहगंज

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा के 44वें दिन जौनपुर सदर विधानसभा से जगह-जगह स्वागत होते हुए शाहगंज पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने पदयात्रियों को सम्बोधित कहते हुए कहा कि वादा खिलाफी भाजपा का वास्तविक चरित्र है। जनता को धोखे में रखने के लिए नए-नए वादों और जुमलों की हेराफेरी में उसे महारत है। पवित्र मां गंगा और यमुना नदी से भी भाजपा धोखा करती है। युवाओं को तो छलती ही रही है। भाजपा की इन हरकतों से जनता तंग आ चुकी है। अब जनता भाजपा को आगे बर्दाश्त नहीं करेगी। सन् 2027 से पहले जनता भाजपा को वर्ष 2024 में ही निपटा देगी।

पदयात्रा नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा चुनाव के समय भाजपा ने किसानों से मुफ्त सिंचाई का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर गई। प्रदेश में सूखे की छाया मंडरा रही है। किसानों को मुआवजा देने की जगह भाजपा सरकार अभी तक सर्वे का छलावा कर रही है। किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का वादा भी भाजपा ने नहीं निभाया। भाजपा सरकार ने अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है। चुनाव के समय किसानों को सम्माननिधि दी गई थी अब उनसे वसूली हो रही है समाजवादी पद यात्रा के माध्यम से हम लोग जनता को जगाने आये हैं।

छात्र नेता अखिलेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा छल तो नौजवानों के साथ किया। दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया पर एक लाख को भी नौकरी नहीं दी। उद्योग धंधे फाइलों में चल रहे है। नौकरी के नाम पर नौजवानों को सिर्फ भटकाया गया है। परीक्षाओं में धांधली आम बात हो गई है। युवा बेरोजगारों की फौज को राष्ट्र की प्रगति और विकास में भागीदारी से जानबूझकर वंचित किया जा रहा है।

लोहिया वाहनी राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की रुचि संविदा और आउटसोर्स के धंधे को बढ़ावा देकर युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की हैं। भाजपा सरकार की इन हरकतों को आखिर जनता कब तक बर्दाश्त करेगी। यात्रा मे मुख्य से पूर्व विधायक अरशद खान, हिसामुद्दीन शाह प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, डॉ जितेंद्र यादव लाले यादव, रतन साहू, अमित यादव अनवारुल हक, गजराज यादव, पूनम मौर्या, विकास यादव, अविनाश विद्यार्थी राकेश यादव, राजवीर यादव पंकज यादव, प्रभाकर मौर्या, अमित ठाकुर, आशुतोष तिवारी, गुड्डू सोनकर, कौशल यादव, ऋषि यादव, पंकज कुशवाहा, अभिषेक इंजीनियर, शबनम नाज जितेन्द्र यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleरक्तदान मानवता का सबसे बड़ा दान- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Next articleजौनपुर : मदर निसा फाउंडेशन के संरक्षक का असामयिक निधन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?