जौनपुर : दोगुना करने का झांसा देकर ठग ने उड़ाये लाख रुपये के गहने

जौनपुर : दोगुना करने का झांसा देकर ठग ने उड़ाये लाख रुपये के गहने

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्र कोतवाली चौराहे पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे महिला को एक ठग ने दोगुना करने का झांसा देकर शरीर पर मौजूद आभूषण लेकर चंपत हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के हरखपुर (शकरमंडी) मोहल्ला निवासी संजय कुमार मौर्य की पत्नी निशा मौर्या बाजार में खरीदारी करने आई थी। कोतवाली चौराहा पर उसे एक अपरिचित युवक मिला। उसने दोगुना करने का झांसा देकर उसके गले से सोने की चेन व कान से झाला उतरवाकर ले लिया। कुछ देर तक इधर-उधर करने के बाद उसे झोला थमा दिया। कहा कि इसमें दो लाख रुपये हैं। तब तक मैं जेवरों को दोगुना कर रहा हूं। इसी दौरान वह मौका पाकर चंपत हो गया।

निशा ने बाद में झोला खोल कर देखा तो उसमें नोट के आकार के कागज के टुकड़े का बंडल था। तब उसे ठग लिए जाने की जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भुक्तभोगी के मुताबिक सोने के जेवर की कीमत लगभग सवा लाख रुपये तक थी।
Previous articleजौनपुर : धनंजय सिंह समेत 52 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 57 सेट खरीदे गये पर्चे
Next articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुघर्टना में एक बालक की मौत, सात घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?