जौनपुर : दो ट्रकों की टक्कर में लगा भीषण जाम
# पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद क्लीयर कराया रास्ता
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अन्तर्गत कनौरा पेट्रोल पंप के समीप बीती रात आमने सामने से आ रही ट्रको में जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रकों के भिड़ंत से मार्ग अवरूद्ध हो गया। स्थानीय पुलिस ने घंटों प्रयास कर रास्ता क्लीयर कराया।
















