जौनपुर : दो तमंचा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
महराजगंज। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर राजाबाजार- प्रतापगढ़ बार्डर पुलिया के समीप से दो अभियुक्त अमन सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह निवासी बैहारी थाना महराजगंज एवं सौरभ सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी कैलवल थाना महराजगंज को एक-एक अदद तमंचा .315 बोर व एक-एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।