जौनपुर : दौलतिया मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर भोले नाथ व संकट मोचन हनुमान जी की पूजा व आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर में ही श्रद्धालु मंदिर पर पहुंच गए और पंक्तिबद्ध होकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर उनका विधिवत पूजा अर्चन किया। हनुमान जी का भी दर्शन कर उनके चरणों में माथा टेक कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
















