जौनपुर : धरने पर बैठी महिला को मिला न्याय, पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
# ग्राम प्रधान ने महिला को जूस पिलाकर समाप्त कराया धरना
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
प्रेम विवाह के बाद पत्नी को छोड़कर फरार पति के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्याय मिलने पर पांच दिन से पति के घर की दहलीज पर मासूम बेटी के साथ धरने पर बैठी महिला ने धरना खत्म कर दिया। ग्राम प्रधान ने महिला को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।जमदहां गांव निवासी मिंटू प्रजापति मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रही सुनीता नाम की युवती से प्रेम हो गया था। दोनों ने वर्ष 2018 में प्रेम विवाह कर लिया।

















