जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस

# राजकीय महिला महाविद्यालय एंव गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में कार्यक्रम आयोजित

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
              तहसील क्षेत्र के महाविद्यालयों में राष्ट्रीय खेल दिवस और महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समोधपुर स्थित गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रमों में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों समेत एनएसएस के स्वयंसेवक और सेविकाओं ने भाग लिया।
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की सिम्पल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की नेहा यादव ने दूसरा और प्रियांशी अग्रहरि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कैरम बोर्ड प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें नेहा यादव और खुशी मोदनवाल ने प्रथम स्थान, प्रियांशी गुप्ता और तनिष्क गुप्ता ने दूसरा स्थान और ज्योतिका और खुशबूद यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या नूर तलअत ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी रमेश चंद्रा समेत अन्य प्राध्यापक मौजूद थे।
समोधपुर स्थित गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में एनएसएस के तहत आयोजित संगोष्ठी में डॉ रमेश चंद्र सिंह ने खेल भावना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल भावना इंसान के व्यवहार को स्वस्थ बनाती है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़े प्रसंगों को बताकर उनसे सीख लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ लालमणि प्रजापति ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और अच्छी शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेल को उत्प्रेरक बताया। संचालन जितेंद्र सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह बिसेन ने किया। कार्यक्रम में डॉ नीलमणि सिंह, डॉ पंकज सिंह, विष्णुकांत त्रिपाठी और सत्यप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Previous articleएक सफर मशहूर जुलूस-ए अजा में अंजुमनों ने किया नौहा मातम
Next articleजौनपुर : जेसीआई जौनपुर के जेसी सप्ताह चेयरमैन बने दिलीप सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?