जौनपुर : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                नवागत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अविनाश सिंह का स्वागत अभिनंदन समारोह ब्लॉक संसाधन केंद्र मड़ियाहूं पर जिला संयुक्त मंत्री निहाल सिंह एवं जिला संगठन मंत्री राजधारी तिवारी के नेतृत्व में एवं अध्यक्ष मड़ियाहूं डॉ हेमंत सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यभार ग्रहण करते हुए। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शासन के मंशा के अनुसार कार्य करना ही हमारी प्राथमिकता होगी। मड़ियाहूं विकास खंड को जनपद में अग्रणी बनाये रखने के लिए मेरा सतत प्रयास जारी रहेगा, जिसमें शिक्षक संघ एवं सभी अघ्यापक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों से शत-प्रतिशत सहयोग की उम्मीद करता हूं। अध्यक्ष डॉ हेमंत सिंह ने कहा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकास खंड मड़ियाहूं नया आयाम स्थापित करेगा। सभी शैक्षिक कार्यो में संगठन पूरा सहयोग करेगा। इस अवसर पर शिक्षक संघ (यूटा) मड़ियाहूं के संरक्षक अरूण सिंह, मंत्री मड़ियाहूँ राधेमोहन तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवेश चंद्र पटेल, संगठन मंत्री रवि यादव, सुमति श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, संजय कन्नौजिया, भरत लाल पटेल, राकेश रोशन, जितेंद्र कुमार बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : अंतर्जनपदीय पशु तस्कर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : ट्रेन से टोटी चुराने वाला चोरी की टोटियों संग धराया
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?