जौनपुर : नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत
मुफ्तीगंज। हरिओम सहाय तहलका 24×7 ब्लॉक संसाधन केंद्र मुफ्तीगंज पर नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्य भार ग्रहण करते ही उपस्थित अध्यापक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से मुफ्तीगंज का नाम जिले मे सबसे उच्च स्थान पर होगा।
उन्होंने कहा कि सभी लोग सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। सभी लोग वैक्सीनेशन में पूर्ण सहयोग करे तथा विद्यालय के भौतिक परिवेश पर भी ध्यान दें। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष राम दुलार यादव एवं जिला मंत्री सतीश पाठक द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान अजय राय, शशि राय, आशीष सिंह, प्रकाश सोनी, रामनारायण यादव, उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।