जौनपुर : निरोगी काया के लिए योग को दिनचर्या में करें शामिल- डॉ आरपी सिंह
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाएं जाने वाले अमृत योग शिविर में आज छठे दिन क्षेत्र के संगत नगर स्थित उत्सव वाटिका में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पतंजलि योगपीठ शाहगंज के अध्यक्ष डॉ आरपी सिंह, उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष गुरु ओम प्रकाश चौबे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके इसकी शुरुआत की गई।इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के तहसील प्रभारी विरेंद्र यादव एवं भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य मनोज कुमार पाण्डेय ने तीनों गुरुओं को अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया।



















