जीएसटी नियमों की जानकारी के लिए व्यापारियों की बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा

जीएसटी नियमों की जानकारी के लिए व्यापारियों की बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े नियमों,कर भुगतान की प्रक्रिया तथा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से नगर में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने जीएसटी के बदलते प्रावधानों की जानकारी देते हुए व्यापारियों को समय पर रिटर्न दाखिल करने और कर नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर रजनीश कुमार,असिस्टेंट कमिश्नर राहुल कुमार राय तथा कमर्शियल टैक्स ऑफिसर मनीष कुमार सिंह ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार समय-समय पर नए निर्देश जारी करती है।ऐसे में व्यापारियों को नवीनतम नियमों की जानकारी रखना आवश्यक है,जिससे वे किसी भी कानूनी या आर्थिक परेशानी से बच सकें।
अधिकारियों ने जीएसटी पंजीकरण,ई-वे बिल,रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया तथा कर निर्धारण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।साथ ही व्यापारियों को डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी।बैठक के दौरान व्यापारियों ने जीएसटी पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्याओं, कर संबंधी नोटिस और अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों को अधिकारियों के समक्ष रखा।अधिकारियों ने जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए नियमों के अनुरुप व्यापार संचालन करने का सुझाव दिया।
व्यापारियों ने इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को नियमित रुप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रमों से नई जानकारियां प्राप्त होती हैं और कर संबंधी भ्रम दूर होते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अर्पित जायसवाल व संचालन निवर्तमान नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने किया।
बैठक में सुनील अग्रहरि टप्पू,सत्येंद्र मोदनवाल, इरशाद अहमद,अनिल मोदनवाल,संदीप जायसवाल, शिम प्रकाश अग्रहरि‘शिम्पू’,महेंद्र वर्मा एडवोकेट,सीए अनिमेष जायसवाल,कृष्णकांत सोनी,दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा,अश्वनी अग्रहरि,वीरेंद्र जायसवाल,आनंद मोदनवाल,पवन अग्रहरि,अब्दुल्ला राईन,आशीष बरनवाल,उमेश चंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
Previous articleयूपी में सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस में मंथन, बढ़ सकती हैं सहयोगी दलों की मुश्किलें
Next articleपद्मश्री साहित्यकार की दर्दनाक विदाई: 80 करोड़ की संपत्ति, 400 से अधिक पुस्तकें, फिर भी अंतिम समय में अकेले रह गए श्रीनाथ खंडेलवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?