हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू

हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग,डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू

नोएडा। 
तहलका 24×7
            सेक्टर-75 स्थित आईवीवाय काउंटी सोसाइटी की 28 मंजिला इमारत के 12वें फ्लोर पर शुक्रवार को भीषण आग लग गई।आग लगने के बाद फ्लैट से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठने लगा,जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरु किया,लेकिन 12वीं मंजिल तक दमकल की गाड़ियों का पानी नहीं पहुंच सका।
इसके बाद हाईड्रोलिक क्रेन और भवन के फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत तथा आसपास की बिल्डिंगों को खाली करा लिया गया।राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Previous articleपद्मश्री साहित्यकार की दर्दनाक विदाई: 80 करोड़ की संपत्ति, 400 से अधिक पुस्तकें, फिर भी अंतिम समय में अकेले रह गए श्रीनाथ खंडेलवाल
Next articleमाँ जगत कल्याण सेवा संस्था ने किया वृक्षारोपण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?