अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पिंडरा,वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
            फूलपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव निवासी अधिवक्ता एवं उनके भाइयों के विरुद्ध दर्ज मारपीट के मुकदमे को निराधार बताते हुए तहसील बार एसोसिएशन ने बुधवार को एसडीएम पिंडरा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा वापस लेने की मांग की।
बार एसोसिएशन के अनुसार,अधिवक्ता अवधेश यादव एवं उनके भाइयों के खिलाफ गांव के ही नागेंद्र सिंह द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए 1 जून को मुकदमा दर्ज कराया गया है।अधिवक्ताओं का आरोप है कि यह मुकदमा तथ्यों के विपरीत दर्ज कराया गया है।तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतराज माथुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस दौरान अधिवक्ता रविशंकर यादव,देवेंद्र मिश्रा, सुनील पटेल गुड्डू,उमेश सिंह,अनुपम सिंह,विवेक पाल, अमर सिंह पटेल समेत अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Previous articleजिलाधिकारी ने परखी जिला कारागार निर्माण की गुणवत्ता
Next articleहोटल अग्निकांड: मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?