जौनपुर : निरोग रहने के लिए योग जरूरी- कुलसचिव
# तीसरे दिन मुक्तांगन परिसर में हुआ योगाभ्यास
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मुक्तांगन परिसर में खेलकूद परिषद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर एवं मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अमृत योग सप्ताह के तीसरे दिन कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया।कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने के निर्देशन में यह कार्यक्रम चल रहा है।इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि करो योग रहो निरोग का स्लोगन का मतलब हम लोगों को खुद महसूस हो रहा है। तीसरे दिन शरीर और मन अनुकूल होने लगा है।




















