“मेरी मां बन जाओ” कहकर महिला से सोने की चेन व बालियां लेकर फरार हुए उचक्के

 “मेरी मां बन जाओ” कहकर महिला से सोने की चेन व बालियां लेकर फरार हुए उचक्के

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               नगर में ठगी का एक नया मामला सामने आया है।दो शातिर उचक्कों ने झांसे में लेकर एक महिला से सोने की चेन और कान की बालियां ठग लीं और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई,जो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।जानकारी के अनुसार,पीड़िता लीलावती देवी सुल्तानपुर जनपद के बिलवाई की रहने वाली हैं।वह शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने आई थीं।
इसके बाद वह अपने मायके खेमीपुर थाना पवई जनपद सुल्तानपुर जाने के लिए जेसीज चौक पर वाहन का इंतजार कर रही थीं।इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत के दौरान उन्हें “मां”कहकर संबोधित करने लगे।उचक्कों ने नकली नोटों की गड्डी दिखाते हुए कहा कि उनका एक परिचित युवक पैसे लेकर आने वाला है, जिसके बाद सभी रुपये आपस में बांट लेंगे।
विश्वास में लेने के लिए उन्होंने महिला से कहा कि वह अपने सोने के जेवर सुरक्षित रखने के लिए उन्हें दे दें।
महिला उनके झांसे में आ गई और अपनी सोने की चेन तथा कान की बालियां उन्हें सौंप दीं।जेवर हाथ में मिलते ही दोनों उचक्के मौके से फरार हो गए।कुछ देर बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाया,लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Previous articleउत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाहगंज तहसील इकाई का गठन, विकास सिंह बने अध्यक्ष
Next articleशराब के लिए पैसे न मिलने पर मां की हत्या के अपराध में बेटे को 10 साल का कठोर कारावास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?