जौनपुर : “नीड ब्लड- कॉल जेसी” के तहत जेसीआई सिटी की जेजे विंग ने किया रक्तदान

जौनपुर : “नीड ब्लड- कॉल जेसी” के तहत जेसीआई सिटी की जेजे विंग ने किया रक्तदान

# आरे हास्पिटल एंड ब्लड कम्पोनेंट सेंटर में किया गया आयोजन 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा
तहलका 24×7
              नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की जूनियर विंग ने गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का आयोजन पुरानी बाजार स्थित आरके हास्पिटल एंड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में किया गया, जहां 10 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को हास्पिटल के निदेशक डॉ जेपी दूबे ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था के अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा चलाए जा रहे अभियान “नीड ब्लड- कॉल जेसी” के तहत संस्था की जूनियर विंग ने गुरुवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस अभियान के तहत जरूरतमंदों द्वारा रक्त की मांग आने पर संस्था द्वारा आपूर्ति कराई जाती है। शिविर में 10 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस मौके पर जूनियर विंग चेयरमैन आदित्य अग्रहरि ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्तदान के जरिए तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। आरके हास्पिटल एंड ब्लड कंपोनेंट सेंटर के निदेशक डॉ जेपी दुबे ने बताया कि रक्तदान से शरीर और स्वास्थ्य को किसी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि इससे रक्तदाता को तमाम तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ होते हैं। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, आशीष जायसवाल, जेसी अश्विनी यादव, जेजे रोमिल अग्रहरि, जेजे आर्यन अग्रहरि, सलीम आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : करेंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलसा
Next articleसमकालीन परिस्थितियों में खरा उतरता है प्रेमचंद का साहित्य- इन्द्रमणि कुमार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?