जौनपुर : पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों को ईओ ने दी चेतावनी
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर को अतिक्रमण से मुक्त करने और पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए नगर प्रशासन ने गुरुवार से अभियान शुरू कर दिया। सड़क की पटरियों तक दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को नाली के अंदर दुकानें लगाने की हिदायत दी गई। पुलिस के साथ शुरू किए गए अभियान से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।




















