जौनपुर : पत्रकार की पत्नी से असलहे के बल पर दिनदहाड़े लूट
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
बदलापुर तहसील में घनश्यामपुर स्थित दुगौली खुर्द गांव के पास पत्रकार की पत्नी से तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर सोने की चैन और टॉप्स छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी के अन्तर्गत आने वाले धन्नी गोपालपुर गांव निवासी अनिल यादव एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के सिंगरामऊ से रिपोर्टर हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे उनकी पत्नी संगीता यादव अपने पुत्र के साथ बदलापुर से दवा लेकर वापस घर लौट रही थीं। वह शाहपुर पीली नदी स्थित दुगौली खुर्द गांव के पुलिया के पास पहुंची, तभी एक काली रंग की सुपर स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोकवा ली और चाभी निकालते हुए बाइक चालक प्रवीण पर तमंचा सटाते हुए संगीता यादव के गले से सोने की चैन और टॉप्स छीनकर मेनरोड की तरफ भाग निकले।

















