जौनपुर : पत्रकार की बहन की शादी में प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई संदेश
# प्रधानमंत्री के बधाई संदेश का परिजनों ने जताया आभार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र पंचायत शाहगंज अंतर्गत जमदहा गांव निवासी शिक्षाविद व समाजसेवी मोईन अहमद उर्फ पुट्टू के निधन के बाद उनकी छोटी बेटी के मांगलिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश भेजा है। पीएम की बधाई पत्र पाकर परिजनों को खुशी का ठिकाना नहीं है।गौरतलब है कि चार माह पूर्व दिवंगत श्री मोईन का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया था। चिकित्सकों के अनुसार वे कैंसर रोग से पीड़ित थे।



















